अल्मोड़ा में दो सड़क हादसों में चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अल्मोड़ा। जिले के कसारदेवी और जैंती के संग्रोली में सोमवार को दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सोमवार सुबह मैक्स वाहन संख्या यूके-05-टीए-1339 बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। कसारदेवी में मोहन कैफे …

अमृत विचार, अल्मोड़ा। जिले के कसारदेवी और जैंती के संग्रोली में सोमवार को दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सोमवार सुबह मैक्स वाहन संख्या यूके-05-टीए-1339 बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। कसारदेवी में मोहन कैफे के पास वाहन करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया।

हादसे में ताकुला निवासी किशन राम (45) और बागेश्वर निवासी रेखा भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विमला देवी पत्नी किशन राम निवासी बागेश्वर, मथुरा प्रसाद पुत्र मोहन लाल, निवासी पीलीभीत, ओम प्रकाश पुत्र पुत्र धर्मपाल, नारायण दत्त पुत्र धर्मपाल, मनीष भट्ट पुत्र नारायण भट्ट, धारानौला अल्मोड़ा निवासी शोबन साह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक अनिल कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर जैंती में मैक्स वाहन संख्या यूके-01-टीए-3616 संग्रोली के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में राजू अधिकारी (35) पुत्र शिव सिंह अधिकारी निवासी बाराकोट और कुंदन कुंजवाल (32) पुत्र धन सिंह कुंजवाल निवासी कुंज की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उमेश जोशी (27) पुत्र लक्ष्मीकांत जोशी निवासी बिराड़ व हरेंद्र नाथ (35) पुत्र धर्मनाथ निवासी सूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में भर्ती कराया गया है। इधर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दोनों सड़क हादसों पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

संबंधित समाचार