देहरादून: शून्य ब्याज दर पर ऋण योजना की शुरुआत 4 से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। देहरादून जिले में आगामी चार दिसंबर को किसानों, बेरोजगारों समूहों को शून्य ब्याज पर लोन योजना की शुरुआत आगामी चार दिसंबर से होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में …

देहरादून। देहरादून जिले में आगामी चार दिसंबर को किसानों, बेरोजगारों समूहों को शून्य ब्याज पर लोन योजना की शुरुआत आगामी चार दिसंबर से होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में किसानों, बेरोजगारों और समूहों को लोन योजना के तहत शून्य ब्याज दर पर पांच लाख रुपयों तक का ऋण दिया जाएगा। देहरादून जिले में इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री करेंगे क्योंकि यह उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि खुद का कारोबार शुरू करने के लिए बेरोजागरों को यह ऋण दिया जाएगा।

उन्होंने बैठक के दौरान वर्तमान वित्तीय वर्ष के ऋण वितरण एवं पुरानी ऋण वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई ये। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों के बकाया ऋण वसूली के लिए तत्कालीन शाखा प्रबंधकों एवं समिति सचिवों को जिम्मेदारी दी जाए ताकि अपने द्वारा बांटे गये ऋण को संबंधित अधिकारी एक माह के भीतर वसूली कर सके।

बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारिता बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत , उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड सेब फेडरेशन के अध्यक्ष जगत सिंह चौहान, उत्तराखंड रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, उत्तराखंड लेबर फेडरेशन के अध्यक्ष जगत राम शर्मा, जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्यक्ष अमित चौहान, अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ला, सहायक निबंधक राजेश चौहान, महाप्रबंधक जिला सहकारिता बैंक देहरादून वन्दना श्रीवास्तव, सचिव सेब फेडरेशन विपिन पैन्यूली सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार