लखीमपुर खीरी : हैदराबाद थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची और किशोरी से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

दोनों बच्चियों को पुलिस ने भेजा अस्पताल

बिलहरी, अमृत विचार। हैदराबाद थाना क्षेत्र में दो दरिंदो ने अलग-अलग गांव में दुष्कर्म की घटनाओं को दुस्साहसिक तरीके से अंजाम दिया है। दरिंदों ने एक घटना में चार साल की बच्ची तो दूसरी घटना में 16 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित  बालिका व किशोरी को अस्पताल भेजा गया है।

पहली घटना अजान चौकी क्षेत्र में हुई। पीड़िता के परिवाजनों का आरोप है कि मंगलवार की शाम उनकी चार साल की बच्चीअपने घर के पास खेल रही थी। तभी मौका पाकर गांव का ही ब्रजेश उर्फ बब्लू (23) उनकी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर उठा ले गया। उसने आधे घंटे तक रोक कर बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चिल्लाने पर बालिका को दस रुपए देकर अन्य बच्चों के साथ वापस भेज दिया। बदहवास हालात में घर पर जाकर बच्ची सो गई। परिजनों ने कोई ध्यान नहीं दिया। रात में बच्ची लघुशंका करने के लिए उठी। तब उसने दर्द होने की शिकायत अपनी मां से की। परिजनों ने उसे गुप्त अंग से खून निकलता देखा दो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बच्ची से जब पूछताछ की तो उसने रो-रोकर घटना की जानकारी दी। इससे परिवार वालों में हड़कंप मच गया। इधर घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग भी आक्रोशित हो उठे। सुबह परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी घटना में भी इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में हुई। गांव के ही 17 वर्षीय  निराला गौतम ने एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। परिवारजनों ने सूचना पुलिस को दी। एसओ प्रवीर गौतम ने बताया कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में दर्ज की गई है। आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। दोनों पीड़ित बालिकाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: 19 दिन चला लुका-छिपी का खेल, जानलेवा हमले का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

संबंधित समाचार