घर के बाहर सफाई कर रहे बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: एक बुजुर्ग को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा है। 72 साल के बुजुर्ग को काफी चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्याम गार्डन पीलीकोठी निवासी राधिका पोखरिया पत्नी जमन सिंह पोखरिया ने मुखानी पुलिस को बताया कि 14 मई की प्रात: करीब 6.30 बजे उनके पति अपने घर के बाहर सफाई कर रहे थे। उनकी पड़ोसी प्रीती जोशी से किसी बात पर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि प्रीती ने जमन सिंह को पीछे से धक्का दे दिया। यही नहीं प्रीती के पति विपिन चंद्र जोशी और उसके बेटे राहुल जोशी ने मिलकर बुजुर्ग के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उनके पति की कूल्हे की हड्डी टूट गई है और साथ ही शरीर में अन्य जगह गंभीर चोटें आईं हैं। अब उनका उपचार लालडांठ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित दंपत्ति के बच्चे दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार