देहरादून: गंगा को स्क्रैप चैनल घोषित किये जाने वाला आदेश निरस्त
देहरादून। हरिद्वार हर की पैड़ी को स्क्रैप चैनल घोषित करने का आदेश प्रदेश सरकार ने आज निरस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सचिव आवास को आदेश निरस्त करने के संबंध में शासनादेश जारी करने को कहा था। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संतों की बैठक में स्क्रैप चैनल को निरस्त करने की …
देहरादून। हरिद्वार हर की पैड़ी को स्क्रैप चैनल घोषित करने का आदेश प्रदेश सरकार ने आज निरस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सचिव आवास को आदेश निरस्त करने के संबंध में शासनादेश जारी करने को कहा था। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संतों की बैठक में स्क्रैप चैनल को निरस्त करने की घोषणा की थी। इस फैसले के बाद संत समाज में मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया था। सीएम की घोषणा के बाद शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी हो गया।
भाजपा ने पूर्व कांग्रेस सरकार में हुए इस आदेश को लेकर निशाना साधा तो इस मसले पर आंदोलन कर रही आम आदमी पार्टी ने भी इसका श्रेय लेने की कोशिश की। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शासनादेश को लेकर सरकार पर तंज किया।
शासन स्तर पर पूर्व सरकार के समय हुए आदेश को निरस्त करने की फाइल सचिवालय के अफसरों से लेकर मंत्री के कार्यालय के बीच झूल रही थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिव आवास शैलेश बगोली को निर्देश थे जिसके बाद बुधवार तक स्क्रैप चैनल का आदेश निरस्त हो गया है
