देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल में होगी पुराने साथियों की वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा है कि पार्टी में पुराने साथियों की वापसी कराई जाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को लोगों …

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा है कि पार्टी में पुराने साथियों की वापसी कराई जाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को लोगों का भरोसा उठ चुका है।

यहां प्रेस को संबोधित करते हुए भट्ट ने कहा कि भाजपानीत त्रिवेंद्र की सरकार भले जीरो टॉलरेंस टॉलरेंस की बात कर रही है लेकिन यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। खुद भाजपा कार्यालय रिंग रोड पर प्रदेश कार्यालय की भूमि भी संदेह के घेरे में है।

उन्होंने कहा कि उक्रांद भाजपा के जीरो टॉलरेंस की पोल जनता के बीच ले जाकर उजागर करेगा। लोगों को बताया जाएगा कि अपने कार्यकाल में किस तरह भाजपा सरकार ने लोगों को लूटा है। दल आगमी विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर दमदार तरीके से लड़ेगा। साथ ही क्षेत्रीय ताकतों एवं संगठनों को साथ लेकर चलेगा।

उन्होंने कहा कि दल में पुराने साथियों की वापिसी करायी जायेगी। जिसके लिये वरिष्ठ नेताओं की एक कमेठी प्रयास करेगी। उत्तराखंड क्रान्ति दल किसानों के द्वारा किये जा रहे आंदोलन का दल समर्थन करता है। प्रेस वार्ता में सुरेंद्र सिंह पांगती, सुनील ध्यानी, पी सी थपलियाल, सुरेंद्र कुमार, प्रमिला रावत, समीर मुंडेपी, शिवप्रसाद सेमवाल, बृजमोहन सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार