हो जाइए तैयार RCB की Victory Parade में शामिल होने के लिए..., कब और कहां से होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

हो जाइए तैयार RCB की Victory Parade में शामिल होने के लिए..., कब और कहां से होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

RCB Victory Parade: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इसके बाद जीत का शानदार जश्न मनाया गया। अब आज यानी की बुधवार 4 जून 2025 को RCB टीम IPL ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु वापसी कर कर रही है। जहां एक भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया जाएगा। आइए जानते हैं, बेंगलुरु की इस विजय यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी।

RCB की विक्ट्री परेड कहां से शुरू होगी?

RCB के पहले आईपीएल खिताब जीतने के बाद स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने कहा था कि बेंगलुरु में ऐसा जश्न होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया। RCB के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से विक्ट्री परेड की घोषणा की गई है। यह परेड बेंगलुरु के विधान सौदा से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी।

https://www.instagram.com/p/DKdeZp-hG-_/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

विजय यात्रा का समय क्या है?

RCB के सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, यह विक्ट्री परेड फैंस, यानी 12th मैन आर्मी के लिए है। यह RCB और उनके फैंस के हर खुशी, हर आंसू और हर साल के समर्थन के लिए समर्पित है। RCB ने कहा, "रॉयल्टी ही लॉयल्टी है... और आज यह लॉयल्टी आपका ताज है।" यह विजय यात्रा दोपहर 3:30 बजे विधान सौदा से शुरू होगी।

कहां देख सकते हैं लाइव?

RCB की इस विक्ट्री परेड (Victory Parade) में टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हो सकते हैं। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली विजय रथ पर सवार होंगे, जबकि कप्तान रजत पाटीदार भी फैंस के साथ इस जीत का जश्न मनाएंगे। इस परेड का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। साथ ही, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध हो सकती है।

यह भी पढ़ेः  ई साला कप नामडू... 18 साल के इंतजार को खत्म कर बोले कप्तान- इसके हकदार सबसे ज्यादा विराट