अभिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ ‘मेडे’ में हुई अंगिरा धार की एंट्री, निभाएंगी यह किरदार
मुम्बई। फिल्म ‘मेडे’ में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ की अदाकारा अंगिरा धार भी नजर आएंगी। अजय देवगन इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। मेडे में अंगिरा धर का किरदार एक वकील का है, जो कहानी के लिए बेहद अहम है। अदाकारा ने एक बयान में कहा, ‘‘ …
मुम्बई। फिल्म ‘मेडे’ में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ की अदाकारा अंगिरा धार भी नजर आएंगी। अजय देवगन इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। मेडे में अंगिरा धर का किरदार एक वकील का है, जो कहानी के लिए बेहद अहम है।
अदाकारा ने एक बयान में कहा, ‘‘ अमिताभ सर और अजय सर जैसे फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। अजय देवगन के निर्देशन में काम करने को भी उत्सुक हूं।’’ फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी।
आपको बता दे कि अजय बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर की और बाद में निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आज़माया। फिल्म मेडे का निर्माण अजय देवगन की कम्पनी अजय देवगन फ़िल्म्स कर रही है। वहीं इसका निर्देशन भी अजय ही करेंगे। यू मी और हम और शिवाय के बाद मेडे अजय की तीसरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म है।
