ईद-उल-अजहा : राजधानी में किस मस्जिद में कितने बजे होगी विशेष नमाज, जानें बदली यातायात व्यवस्था और डायवर्जन 

ईद-उल-अजहा : राजधानी में किस मस्जिद में कितने बजे होगी विशेष नमाज, जानें बदली यातायात व्यवस्था और डायवर्जन 

लखनऊ, अमृत विचार। ईद-उल-अजहा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राजधानी की तमाम मस्जिदों में नमाज का समय तय हो गया है। सबसे बड़ी नमाज ईदगाह ऐशबाग, आसिफी मस्जिद और टीले वाली मस्जिद में होगी। टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे, ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10 बजे और आसिफी मस्जिद में पूर्वाह्न 11 बजे नमाज अदा की जाएगी।

इसके अलावा राजधानी की प्रमुख मस्जिदों में इमामबाड़ा आगा बाकर, चौक में सुबह 6 बजे, हैदरी मस्जिद, नक्खास में सुबह 6 बजे, मस्जिद अलवी, हाता संगीबेग में सुबह 7 बजे, मस्जिद हमज़ा, जलालपुर, राजाजीपुरम में सुबह 7 बजे, मस्जिद एक मीनारा, अकबरीगेट में सुबह 7 बजे, मस्जिद नदवातुल उलमा, मस्जिद तकवियतुल ईमान, नादान महल रोड और मस्जिद कादर खां, तालकटोरा, रौजा-ए-हजरत अली, सरफराजगंज, मस्जिद मोल्सारी, रॉकेट लांड्री में सुबह 7:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज होगी।

इमामबाड़ा तकी साहब, अकबरी गेट, छोटी मस्जिद, हसन पुरिया, इमामबाड़ा बिल्कीस जहां, सरफराजगंज, मस्जिद जहरा हाता मिर्जा अली खां, मस्जिद मकबरा आलिया गोलागंज, मस्जिद चांद वाली तालकटोरा और मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटिया में नमाज सुबह 8:00 बजे होगी। मस्जिद जूनूबी कर्बला तालकटोरा, मस्जिद पत्थर वाली शीशमहल, मस्जिद-ए-नबवी, मंसूर नगर, दरगाह शाहमीना शाह, जिन्नातों वाली मस्जिद सरफराजगंज और मस्जिद अंजुमन चश्मे कौसर, वजीरबाग में बकरीद की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी। मस्जिद मीर हैदर हुसैन राकेट लांड्री और मस्जिदे मोहम्मदी सराय देहली दरवाजा में नमाज सुबह 10:30 बजे होगी।

इन मस्जिदों में 9 बजे होगी नमाज

नूरानी मस्जिद पीपल क्रासिंग मुफ्तीगंज, मस्जिद तहसीन चौक, मस्जिद मीर रूस्तम नगर, मस्जिदे अबुतालिब मछली मंडी दुबग्गा, शाही मस्जिद रईस मंजिल, मस्जिद जमानी गोलागंज, मस्जिद दाया मिशरी कंघी वाली गली, मस्जिद कर्बला अजमतुद्दौला मेहदीगंज, वक्फ मोहम्मद हाजी अली मिस्त्री, मस्जिद नवाब घसीटा नूरबाड़ी, मस्जिद ममोला पाटानाला, रौजा-ए-फातमैन रुस्तम नगर, मस्जिद मुफ्ती आजम बजाजा, खुमैनी मस्जिद हसनपुरिया, मस्जिद इमाम मेहदी इस्मत कालोनी, रौजा-ए- जैनबिया टिकैतराय तालाब और मस्जिद रिक्की साहिबा झवार्इंटोला में नमाज सुबह 9:00 बजे होगी।

इन मस्जिदों में होगी 9:30 बजे

मस्जिद एक मीनारा काले की गली, मुर्शद की मस्जिद दरगाह रोड, मस्जिद मकसदे हुसैनी, नैपियर रोड, मस्जिद हैदर मिर्जा गोलागंज, सज्जादिया मस्जिद आलमनगर, मस्जिदे मोहम्मदी पानदरीबा, सआदतगंज, मस्जिदे मालकी चिड़िया बाजार ढाल में बकरीद की नमाज सुबह 9:30 बजे होगी।

इन मस्जिदों में होगी 10 बजे

जिन्नातों वाली मस्जिद-2 सरफराजगंज, दरिया वाली मस्जिद, मस्जिद मरियम जहां इमाम का चबूतरा, मशहदी मस्जिद तालकटोरा रोड, जामा मस्जिद तहसीनगंज, जन्नत की खिड़की चौक, हैदरी मस्जिद बीरबल साहनी मार्ग, मस्जिद मिर्जा जैना महमूद नगर, हैदरी मस्जिद झाकड़बाग, मस्जिद हैदरी शाही खैरातखाना, मस्जिद मुंशी फजले हुसैन हैदरगंज, मस्जिदे कूफा, काजमैन, दरगाह हजरत अब्बास रुस्तमनगर, इमामिया मस्जिद, सुनारों वाली गली, मस्जिद खाके पाक त्रिवेणीगंज और मस्जिद मोलसिरी नक्खास में नमाज सुबह 10:00 बजे होगी।

राजधानी में तैयारी पूरी, इन रास्तों पर रोक

बकरीद के त्योहार पर शनिवार को सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे। गुरुवार को डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि नमाज के समय कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी ने बताया कि डायवर्जन के दौरान अगर वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव रहता है। इस स्थिति में इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, शव वाहन अथवा दमकल फंसा है तो उसके लिए संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर फोन करना होगा। इसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भेजकर वाहन को जाम से निकाला जाएगा। इसके अलावा अगर यातायात से संबंधित कोई अन्य समस्या है तो भी लोग यहां फोन कर सकते हैं।

इन रास्तों पर रहेगी रोक

- चौक चौराहे से नीबू पार्क की तरफ।
- नाका से ऐशबाग ईदगाह की तरफ।
- यहियागंज से ऐशबाग ईदगाह की तरफ।
- कोनेश्वर चौराहे से बड़े इमामबाड़े की तरफ।
- नीबू पार्क चौराहे से बड़े इमामबाड़े की तरफ।
- चरक चौराहे से फूलमंडी, खुनखुन जी काॅलेज की तरफ।
- शाहमीना से पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की तरफ।
- पक्का पुल से खदरा बंधा और टीले वाली मस्जिद की तरफ।
- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड होते हुए पक्का पुल की तरफ।
- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ऐशबाग ईदगाह की तरफ।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) की तरफ।
- हरदोई रोड से आने वाले वाहनों पर टीले वाली मस्जिद की तरफ।
- सीतापुर रोड से आने वाले वाहनों पर डालीगंज तिराहे से पक्कापुल और टीले वाली मस्जिद की तरफ।

यहां से जाएं

- रकाबगंज पुल से नक्खास के रास्ते।
- कोनेश्वर चौराहे से चरक चौराहा से।
- राजाजीपुरम से एवरेडी या मवैया के रास्ते।
- कोनेश्वर तिराहे से नया पक्कापुल के रास्ते।
- मेडिकल काॅलेज से कोनेश्वर चौराहा के रास्ते।
- रकाबगंज पुल, नत्था तिराहे से मवैया के रास्ते।
- आईटी चौराहे से कपूरथला या पुरनिया के रास्ते।
- पक्का पुल से पहले अथवा नया पक्का पुल के रास्ते।
- बुलाकी अड्डे से मिल एरिया, एवरेडी या मवैया के रास्ते।
- टिकैतराय तालाब से मिल एरिया, मवैया अथवा एवरेडी से।
- कोनेश्वर चौराहे से चौक या मेडिकल कालेज चौराहे के रास्ते।
- मेडिकल काॅलेज से डालीगंज पुल या आइटी चौराहे के रास्ते।
- शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज या कोनेश्वर चौराहा से।
- मवैया ओवर ब्रिज या लगड़ा फाटक होकर राजाजीपुरम के रास्ते।
- कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज या नए पक्के पुल।
- डालीगंज रेलवे क्रासिंग से बाएं आठ नंबर चौराहा, निरालानगर या आइटी चौराहे से।


यहां सिर्फ नमाजियों के वाहन जाएंगे

- नाका से ऐशबाग
- यहियागंज से ईदगाह
- बुलाकी अड्डा तिराहे से लालमाधव
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा और तुलसीदास मार्ग तक
- यहियागंज वाटर बक्स रोड से ऐशबाग ईदगाह की ओर

यहां रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

- अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की तरफ
- मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की तरफ
- पीली कॉलोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह की तरफ
- एसएन मिश्रा आवास तिराहे से ऐशबाग ईदगाह की तरफ
- गूंगा, बहरा व रस्तोगी इंटर काॅलेज से ऐशबाग ईदगाह तरफ

बकरीद की नमाज के पहले की गई कुर्बानी जायज नहीं

दारुल उलूम निजामिया फिरंगी महल की ईद-उल-अजहा के लिए चल रही हेल्पलाइन कुर्बानी, हज व उमरा और अन्य समस्याओं से सम्बंधित सवालात के जवाब दिये जा रहे हैं। लोगों की जिज्ञासाओं के जवाब इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की अध्यक्षता में धर्मगुरुओं का पैनल दे रहा है।

हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने सवाल किया कि अगर कोई शख्स ईद-उल-अज़हा की नमाज से पहले कुर्बानी कर ले तो क्या यह सही है? इसके जवाब में बताया गया कि नमाज के बाद दूसरा जानवर लेकर दोबारा कुर्बानी करनी होगी।

एक व्यक्ति ने सवाल पूछा कि उसने कुर्बानी के लिए जो बकरा लिया है उसके कान पैदाइशी बहुत छोटे हैं। क्या उसकी कुर्बानी सही है। जवाब में बताया गया कि कुर्बानी सही होगी।

ये भी पढ़े : हेल्थ डिपार्टमेंट-स्मार्ट सिटी की पहल, आरोग्य मंदिर का पता बताएगा गूगल