रोडवेस बस ने ऑटो में मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, योगी ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। बांदा जिले के जमालपुर (देहात कोतवाली) के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने उस वक्त हलचल मच गई जब एक रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। बस की जोरदार टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस भीषण एक्सीडेंट …

बांदा। बांदा जिले के जमालपुर (देहात कोतवाली) के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने उस वक्त हलचल मच गई जब एक रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। बस की जोरदार टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस भीषण एक्सीडेंट में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ भी सकती है। कानपुर से आ रही तेज रफ्तार बस ऑटो पर कहर बनकर टूटी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है। ऑटो सवारी लेकर बांदा से पपरेंदा जा रहा था।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मामले की जानकारी लेने आईजी के सत्यनारायण डीएम आनंद कुमार सिंह एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा और आला अधिकारी मौजूद रहे। हादसे में बच्ची सहित तीन गंभीर रूप से घायलों को बांदा जिला अस्पताल से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। घायलों में सुशीला पत्नी धनीराम ४२ वर्ष, शम्मी पुत्री राजबहादुर ३० वर्ष आदि शामिल हैं।

बांदा में हुई मार्ग दुर्घटना पर योगी ने जताया शोक

बांदा में हुई दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। घायलों को बेहतर चिकित्सा देने के भी निर्देश दिए।

संबंधित समाचार