उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से शुरू होने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सत्र तीन दिवसीय हो सकता है। विधानसभा सचिवालय सत्र के मद्देनजर तैयारियों में जुट गया है। सत्र कब से और कितने दिन का होगा, इसका फैसला सरकार जल्द ही लेगी। सत्र में अनुपूरक बजट …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सत्र तीन दिवसीय हो सकता है। विधानसभा सचिवालय सत्र के मद्देनजर तैयारियों में जुट गया है। सत्र कब से और कितने दिन का होगा, इसका फैसला सरकार जल्द ही लेगी। सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जा सकता है।

इस बीच विधानसभा सचिवालय की ओर से आगामी सत्र के दौरान मंत्रियों के लिए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए वार आवंटित कर दिए हैं। इस बारे में विधयकों को पत्र भेजे गए हैं।

बताते दें कि कोरोना संकटकाल के बीच विधानसभा का पिछला सत्र 23 सितंबर को हुआ था, मगर तब इसे सिर्फ एक दिन तक ही सीमित कर दिया गया था। अब शीतकालीन सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आगामी सत्र के दौरान मंत्रियों द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिए जाने के लिए वारों का आवंटन कर दिया गया है। प्रभारी सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल की ओर से इस संबंध में सभी विधयकों को पत्रा भेजकर इसकी जानकारी दी गई है।

संबंधित समाचार