अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए गठित की गई कमेटी, 3 महीने में देगी रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। नागर उड्डयन मंत्री के. राममाेहन नायडू ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देगी। श्री नायडु ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि समिति की पहली बैठक सोमवार को होगी। 

उन्होंने कहा कि यह समिति अन्य किसी भी जांच से स्वतंत्र होकर काम करेगी और इसमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और गुप्तचर ब्यूरो के अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में नागर विमानन सुरक्षा के मानक उच्च स्तर के हैं जिसका विदेशी एजेंसियां भी बार बार उल्लेख करती रही हैं, फिर भी यह दुखद दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा, “हमने बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरी तरह से जांच कराने का निर्णय लिया है। देश में परिचालन में शामिल इस श्रेणी के सभी विमानों की जांच की जाएगी। 

ये भी पढ़े : कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, G7 सम्‍मेलन में लेंगे हिस्‍सा

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज