शनाया कपूर ने साझा की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की पहली झलक, स्टाइलिश लुक में ढा रही कहर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबई। बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के पहले लुक टेस्ट की यादें ताजा की हैं। संजय कपूर की बेटी शनाया इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पहली फिटिंग की झलक दिखाई दे रही है।

2025 (12)

स्टाइलिश अवतार में शनाया

वीडियो में शनाया ब्राउन फिटेड टॉप, स्टेटमेंट लेदर कार्गो और शियरलिंग जैकेट में बेहद आकर्षक लग रही हैं। उनका यह लुक नेक्सट जेनेरेशन ड्रीम गर्ल की वाइब्स देता है। उनकी चमकती मुस्कान इस खास सफर की उत्साह भरी शुरुआत को बयां करती है।

2025 (11)

बैकग्राउंड में विशाल मिश्रा का मधुर गाना ‘नज़ारा’ सुनाई देता है, जो वीडियो को और खूबसूरत बनाता है।

2025 (13)

फिल्म की जानकारी और रिलीज डेट

शनाया ने कैप्शन में लिखा, “पहला दिन, पहली फिटिंग और वो पहली वाली एक्साइटमेंट, आंखों की गुस्ताखियां।” यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है, जिसका निर्माण मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने किया है।

2025 (14)

निर्देशन संतोष सिंह ने किया है, जबकि कहानी मानसी बागला की है। विशाल मिश्रा ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ेः उम्मीद से इतिहास तक का सफर: दक्षिण अफ्रीका के ICC खिताब जीतने पर सचिन तेंदुलकर समेत इन दिग्गजों नें बांधे तारीफों के फुल, जानें क्या कहा

संबंधित समाचार