Kanpur : कानपुर-दिल्ली उड़ान डेली के बजाए आज से सप्ताह में तीन दिन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बुधवार, शुक्रवार औऱ रविवार को ही विमान उड़ान भरेगा, आज से 90 दिनों तक सप्ताह में 3 दिन ही रहेगी उड़ान

कानपुर, अमृत विचार। 17 जून से कानपुर-दिल्ली मध्य इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट डेली के बजाय सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान भरेगी l कानपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट उड़ान भरती हैं, जैसे कानपुर से दिल्ली, कानपुर से मुंबई, कानपुर से हैदराबाद, कानपुर से बेंगलुरु शामिल हैं। इसमें दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट डेली है। अब कानपुर से दिल्ली के मध्य उड़ान भरने वाली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी। ये आदेश 17 जून से 90 दिनों तक मानना होगा। 

कानपुर एयरपोर्ट से उड़ान
  • 6 ई 5396 दोपहर 2.10 बजे कानपुर पहुंचेगी औऱ दोपहर 2.55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी l 
  • 6 ई 824 डेली मुंबई से अपराह्न 3.20 बजे कानपुर पहुंचती है, दोपहर 3.55 बजे मुंबई उड़ान भरता है।
  • 6 ई 6817 सप्ताह में 4 दिन सुबह 10.55 बजे कानपुर पहुंचती और सुबह 11.40 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती है।
  • 6 ई 307 सप्ताह में 3 दिन कानपुर से उड़ान भरती है, सुबह 10.55 बजे कानपुर आती है, सुबह 11.35 बजे जाती है।

यह भी पढ़ें:- सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने दादा व पिता का नाम किया रोशन

संबंधित समाचार