International Day of Yoga 2025 : कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस योग स्पेशल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

International Day of Yoga 2025 : शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में कानपुर सेंट्रल स्टेशन समेत प्रयागराज मंडल में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा । इसी क्रम में शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नई दिल्ली के मध्य चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को योग स्पेशल का नाम दिया गया है। 

उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर गाड़ी संख्या 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्स्प्रेस के डिब्बों के बाहरी आवरण पर योग से संबन्धित जागरूकता संदेशों को लगाकर इसे योग स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। यह 16 डिब्बों वाली गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग व ठहराव (इटावा, अलीगढ़ एवं गाजियाबाद) पर चलेगी। इस गाड़ी में उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को योग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। योग स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:- कानपुर : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में भी अब दक्ष होंगे रिक्रूट आरक्षी

संबंधित समाचार