वरुण धवन-नीतू कपूर को हुआ कोरोना, रुकी जुग जुग जियो फिल्म की शूटिंग
मुंबई। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों ‘जुग जुग जियो’ फिल्म यूनिट का हिस्सा हैं। ये लोग कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में एक आउटडोर शूटिंग के लिए पहुंचे थे। View this post on Instagram A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) फिल्म की …
मुंबई। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों ‘जुग जुग जियो’ फिल्म यूनिट का हिस्सा हैं। ये लोग कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में एक आउटडोर शूटिंग के लिए पहुंचे थे।
फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो इसमें शामिल एक्टर्स अनिल कपूर और कियारा आडवाणी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। इन दोनों कलाकारों की रिपोर्ट्स निगेटिव आई है। मगर इसके बावजूद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।
आपको बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने जुग जुग जियो से अपना कमबैक किया। इस दौरान उनकी तारीफ भी की गई। अनिल कपूर और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स ने नीतू का स्वागत किया। मगर नीतू की इस वापसी पर फिलहाल कुछ समय के लिए ब्रेक लगता नजर आ रहा है।
