लखनऊ: क्या live in partner ही है सुधा की कातिल? कमरे में फंदे से लटकता मिला था शव, बहन ने लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तेलीबाग से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां स्वरूप नगर की रहने वाली सुधा प्रजापति, पिछले 1 साल से मोहिनी तिवारी नाम की युवती के साथ लिव-इन में रहती थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे। मगर जिस कमरे में ये दोनों रहती थे, अब वहां सुधा प्रजापति का लाश मिली है। 

बता दें कि 20 जून के दिन ही सुधा प्रजापति का शव फंदे से लटका मिला है। मगर उसकी साथी मोहिनी तिवारी तभी से फरार बताई जा रही है। मृतका के परिजनों का कहना है कि सुधा ने अपनी जान नहीं दी है, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

8 साल पहले दोनों में हुई थी दोस्ती

परिजनों के मुताबिक, सुधा और मोहिनी की दोस्ती 8 साल पहले बाल विकास स्कूल के पास किराए के मकान में रहते हुए हुई थी। समय के साथ दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं और सुधा ने मोहिनी तिवारी के साथ पति-पत्नी की तरह रहना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी वह मोहिनी को 'डियर वाइफ' कहकर पोस्ट करती थी। परिवार और आस-पास के लोगों ने सुधा को काफी समझाया। मगर सुधा नहीं मानी। उसने मोहिनी तिवारी का साथ नहीं छोड़ा।

शादीशुदा थी मोहिनी

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मोहिनी का पति सोनू तिवारी शराब के नशे में सुधा और मोहिनी के कमरे में पहुंचा। इस दौरान तीनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद सुधा की मौत हो गई। मृतक सुधा की बहन निधि का दावा है कि सोनू और मोहिनी ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है और फिर दोनों फरार हो गएष

पुलिस ने क्या किया?

बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मोहिनी तिवारी और उसके पति सोनू के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। दोनों फरार बताए जा रहे हैं। सुधा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुधा अपने पूरे परिवार को संभालती थी। वह होटल में चाइनीज फूड बनाकर परिवार का खर्च उठाती थी।

संबंधित समाचार