गोंडाः पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

इटियाथोक/गोंडा: बरडांड़ के पूरे तिलक गांव के ईंट भट्टे के पास पानी भरे गड्डे में एक बालक की डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर पानी में डूबे बालक को बाहर निकाला। मृतक की पहचान राज उम्र लगभग 12 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के पिता कैलाश ने बताया कि राज दोपहर में घर से खेलने के लिये चला गया था। काफी समय बीत गया वह घर नहीं लौटा। इसके बाद गांव के ही एक निवासी धीरू ने लोगों को राज के पानी में डूबने की जानकारी दी। 

दोपहर में पंपिंग सेट चलाकर पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद राज को पुलिस ने इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक भेजा। वहां चिकित्सक ने राज को मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर राज तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पिता कैलाश मजदूरी करते हैं। मां मालती का रो रोकर हाल बेहाल है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र कनौजिया ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि पूरे तिलक गांव के दक्षिण तरफ ग्राम समाज की जमीन है जिस पर गांव के ही जफर उल्ला ने मिट्टी निकाल लिया था जिसके कारण वहां गड्ढा हो गया था इस गड्ढे में गिरकर गांव के ही एक बालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेः UP: कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, जारी की एडवाइजरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन