बदायूं: बोरिंग करते समय HT लाइन की चपेट में आकर मिस्त्री सहित दो लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

म्याऊं, अमृत विचार। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रोड़ा धर्मपुर में बोरिंग करते समय मिस्त्री सहित दो लोग हाईटेंशन लाईन से झुलस गए। दोनों को ग्रामीणों को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

क्षेत्र के गांव रोड़ा धर्मपुर में खेत पर शनिवार सुबह 10 बजे राजेंद्र के ट्यूबवैल के लिए बोरिंग हो रहा था। उसी समय बोरिंग के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाईन से पाईप टच हो गया। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव माधुरी नगला निवासी धर्मवीर (35) पुत्र ओमप्रकाश और राजेंद्र के बेटा विनेश पाईप पकड़े थे जिन्हें करंट लग गया। वह दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। 

वहीं राजेंद्र ने परिवार के लोगों के साथ जाकर दोनों म्याऊं लेकर पहुंचे। जहां दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार न होने पर दोनों को बरेली के निजी अस्पताल को भेज दिया है। जहां दोनों की गलत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें-बदायूं: युवक की हत्या के बाद शव कमरे में दफ्न करने की थी तैयारी...ऐसे खुली कातिल की पोल

संबंधित समाचार