बाराबंकी: नदी के किनारे मिला युवक का शव
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के अंतर्गत इब्राहिमाबाद गांव के निकट बने कल्याणी नदी के पुल के नीचे शनिवार की सुबह एक करीब 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में नदी में पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला …
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के अंतर्गत इब्राहिमाबाद गांव के निकट बने कल्याणी नदी के पुल के नीचे शनिवार की सुबह एक करीब 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में नदी में पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक रामसनेहीघाट कोतवाली के इब्राहिमाबाद व असन्दरा कोतवाली के जमोली गांव के मध्य सीमा पर बाहर बह रही कल्याणी नदी पुल के नीचे नदी में शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा एक शव देखने के बाद पीआरबी पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक का शव देखकर असंद्रा तथा रामसनेहीघाट पुलिस को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही। सूचना पर मौके पर कोतवाली रामसनेहीघाट व असन्दरा के पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे तथा नदी में पड़े शव की दोनों थानों की सीमा तय न होने से किसी ने शव को नदी से निकलवाना मुनासिब नहीं समझा। जिसके बाद रामसनेहीघाट व असन्दरा कोतवाल को मामले की जानकारी दी गयी।
सीमा विवाद में एक घंटे तक उलझी रही पुलिस
पीआरबी कर्मियों की सूचना पर रामसनेहीघाट व असंद्रा थाने के पुलिसकर्मी मौके पर तो पहुंच गए परंतु मृतक के शव को लेकर दोनों थाने के पुलिस कर्मी एक दूसरे थाना क्षेत्र में होने की बात कहकर करीब एक घंटे तक आपस में उलझे रहे।
सीमा विवाद की सूचना पाकर रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने मानवता का परिचय देते हुए कहा कि सीमा विवाद ऐसे स्थानों पर बाद में है पहले मानवता है। असन्दरा पुलिस कर्मी देखते रहे लेकिन कोतवाल रामसनेहीघाट राय ने सीमा विवाद को परे रखकर तत्काल मृतक के शव को नदी से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।
मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से मुंबई स्थित ठाणे थाना अंतर्गत एक दुकान की स्लिप व दुकान का मोबाइल नंबर मिलने के बाद राय ने दुकान मालिक से संपर्क करके उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
काफी जद्दोजहद के बाद मृतक की शिनाख्त बाराबंकी जनपद के लोनी कटरा थाना अंतर्गत गौरव उस्मानपुर निवासी संदीप पाल पुत्र राम निहोर पाल के रूप में हुई। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
