बाराबंकी में प्रदेश की पहली सोलर पैनल फैक्ट्री: 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद बाराबंकी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए प्रदेश का पहला ऐसा जिला बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां सोलर पैनल की मैनुफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जा रही है। ट्रू पॉवर लिमिटेड कंपनी द्वारा कुर्सी थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में इस प्लांट की नींव रखी गई।

कंपनी ने एक माह पूर्व इन्वेस्ट यूपी के साथ 70 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया था। एक सादे और पारिवारिक समारोह में भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसमें देव पूजन के साथ निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों का भी सम्मान व पूजन किया गया। यह संयंत्र एक गीगावॉट क्षमता के सोलर पैनलों का वार्षिक उत्पादन करेगा और इसकी स्थापना पर करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 

इसके माध्यम से 250 से 300 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर कंपनी के सीएमडी कैप्टन राजेश कुमार तिवारी, एमडी हरिओम तिवारी, डायरेक्टर शिव ओम तिवारी तथा अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। कंपनी पहले भी बाराबंकी में 40 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है और देशभर में इसकी 28 शाखाएं व 4 उत्पादन इकाइयां संचालित हो रही हैं। 

कंपनी के निदेशकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। ट्रू पॉवर लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश सरकार और इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से इस संयंत्र की स्थापना का संकल्प लिया है। कंपनी ने विश्वास जताया है कि सरकार जल्द ही बिजली कनेक्शन, 900 मीटर सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी। इस पहल के लिए कंपनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।

क्या है खास इस संयंत्र में?

-संयंत्र की अनुमानित लागत: 100 करोड़ रुपये
-वार्षिक उत्पादन क्षमता: 1 गीगावॉट सोलर पैनल
-स्थानीय रोजगार: 250–300 युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ
-पहले से ही बाराबंकी में कंपनी का 40 करोड़ का निवेश
-ट्रू पॉवर की पूरे देश में 28 शाखाएं व 4 उत्पादन इकाइयां संचालित।

ये भी पढ़े : अभाव और उपेक्षा का शिकार सिद्धेश्वर महादेव मंदिर: प्राचीन कुंड पूरी तरह बदहाल, भक्त मायूस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म