लखीमपुर खीरी: घास चर रहे बछड़े पर हमला कर तेंदुए ने किया घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगाही, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में गांव तकियापुरवा के निकट खेत किनारे घास चर रहे बछड़े पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। यह देख खेतों में काम कर रहे मजदूरों और किसानों के होश उड़ गए। लोगों ने शोर शराबा किया। इस पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला।

रविवार सुबह गांव तकियापुरवा के तमाम मजदूर और किसान मलंग शाह बाबा की मजार के पास खेतों में काम कर रहे थे। पास में ही एक खेत के किनारे बछड़ा चर रहा था। अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। यह देख लोगों के होश उड़ गए। खेत में मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया। इससे तेंदुआ बछड़े को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बछड़े की गर्दन पर तेंदुए के दांतों के गहरे निशान हैं। 

गनीमत रही कि ग्रामीण समय रहते पहुंच गए, जिससे बछड़े की जान बच गई। निघासन लुधौरी रेंज अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ है, लेकिन ग्रामीण उसे बाघ समझ बैठे थे। बछड़ा जंगल की ओर चरते हुए पहुंच गया था। तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

 

संबंधित समाचार