UP RO-ARO Exam: आरओ-एआरओ परीक्षा में 129 केंद्रों पर शामिल होंगे 61512 परीक्षार्थी, डीएम तैयारियों को लेकर की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को होगी। लखनऊ में 129 केंद्रों पर 61512 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पेपर आउट होने के कारण परीक्षा दूसरी बार कराई जा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने केंद्र व्यवस्थापकों, सहकेंद्र व्यवस्थापकों, नोडल अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि, सभी केंद्र व्यवस्थापक गहनता के साथ आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का अध्यन करना सुनिश्चित कर ले। किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं हैं। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट वीडियो रिकार्डिंग, एनाउंसमेंट कराते हुए बंद करा दिए जाएंगे। जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से 129 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 129 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। समस्त केंद्र व्यवस्थापकों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर लाइट, पंखे, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था को सुनिश्चित करा लिया जाए। सभी कमरों में व्यापक प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। 

बैठक में उपसचिव लोक सेवा आयोग विवेक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम, उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज अंकित शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पाण्डेय व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म