बदायूं: दिन भर उमस ने किया परेशान...परेशान होते रहे लोग
बदायूं, अमृत विचार। जिले में उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। सुबह से खिल रही धूप की वजह से लोग व्याकुल हो उठे हैं। कृषि विभाग बारिश होने की संभावना जता रहा है।
सोमवार को देहात क्षेत्र में बारिश हुई थी। साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही थी। बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने से लेागों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मंगलवार को सुबह से ही चिलचिलाती हुई धूप खिली। सुबह से खिली धूप के चलते उमस अधिक बढ़ गई। थोड़ी दूर चलने पर उन्हें छांव तलाश करनी पड़ रही थी। दिन भर लोग कूलर और एसी में बैठे रहे। शाम के समय धूप ढलने के बाद कुछ राहत मिली।
कृषि विभाग बारिश होने की संभावना जता रहा है। कृषि अधिकारियों के अनुसार हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन आर्द्रता अधिक रहने की वजह से उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
