यूपी में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ : डेढ़ वर्ष बाद UPESSC करेगा नियुक्तियां

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

प्रयागराज, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने डेढ़ वर्ष बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। आयोग ने टीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य के लगभग 35,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया की विशेषताएं
  • पारदर्शी और त्वरित भर्ती: आयोग का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।
  • एकल परीक्षा प्रणाली : अलग-अलग संस्थाओं की बजाय एक ही आयोग सभी शिक्षकों की भर्ती करेगा, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।
  • डिजिटलाइजेशन : ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा और परिणाम प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
आयोग की संरचना और कार्य प्रणाली
  •  आयोग में एक अध्यक्ष और 12 सदस्य होंगे।
  •  अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होगा।
  • आयोग का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष बनाना है।

भर्ती प्रक्रिया में विवाद :  असिस्टेंट प्रोफेसर के पूर्व में लिए गए आवेदन पर परीक्षा संपन्न हो चुकी है, जिसमें विवाद की स्थिति आ गई है। लोगों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा से पहले पदों को बेच लिया गया था।  एटीएस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- रायबरेली में गैर इरादतन हत्या का मामला, दोषी महिला को पांच वर्ष की कैद : कोर्ट ने 12 हजार रुपये का लगाया अर्थदंड

संबंधित समाचार