पिथौरागढ़: शादियों में कोरोना जांच करेगी संयुक्त समिति
पिथौरागढ़, अमृत विचार। शादी समारोहों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बैंक्वेट हाल में शादी के दौरान कोरोना सैंपलिंग के साथ गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त समिति का गठन होगा जो कोरोना नियमों का पालन करवाएगी। …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। शादी समारोहों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बैंक्वेट हाल में शादी के दौरान कोरोना सैंपलिंग के साथ गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त समिति का गठन होगा जो कोरोना नियमों का पालन करवाएगी।
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन ने निर्देश जारी किए हैं। कोरोना को उप जिलाधिकारीयों की अध्यक्षता में खण्ड, मण्डल के उपजिलाधिकारी को अध्यक्ष, संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक को सदस्य व संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को सदस्य के रूप में एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति विवाह समारोह की जांच करेगी तथा यह भी सुनिश्चित करेगी की विवाह समारोह में जारी दिशा निर्देशों, मास्क, सोशियल डिस्टेंसिंग आदि का पालन हो रहा या नहीं। इस प्रकार के समारोह में रेंडम सेम्पलिंग भी करवाई जाएगी।
यहां जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिए गए कि उप जिलाधिकारी अपने खण्ड मण्डल अन्तर्गत स्थित वैंक्वट हाल के स्वामियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करेंगे कि बैंक्वेट हाल में आयोजित होने वाले विवाह समारोह अथवा अन्य समारोह में किसी प्रकार से 100 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति न दी जाए। बैंक्वेट हाल में मास्क एवं सोशियल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य रूप से हो। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि आयोजित होने वाले समारोह में आने वाले व्यक्तियों के रेन्डम सेम्पलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को बैंक्वेट हाल स्वामी पूर्ण सहयोग दें।
दूसरी ओर मुख्य चिकित्साधिकारी बैंक्वेट हालों के कर्मचारियों, टैक्सी चालकों व अन्य श्रमिकों को रेन्डम सेम्पलिंग के लिए प्रत्येक खण्ड, मण्डल के लिए भी समिति गठित करेंगे। समिति अपनी रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करायेगी।
