पहले पिटाई शराब, फिर चेहरे पर किया पत्थर से वार, हाथ डालकर निकाले आंतरिक अंग... फतेहपुर में महिला की बेरहमी से हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रूह कंपाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की इतनी बेरहमी से हत्या की गई है, जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा दहल उठा। महिला का शव जंगल में अर्धनग्न हालत में मिला है। बताया जा रहा है कि वारदात को महिला की हत्या उसने पड़ोसी ने ही किया है। जिसका महिला के साथ अवैध संबंध भी बताए जा रहे हैं। 

आरोपी ने पहले महिला को शराब पिलाई, फिर नशा होने पर महिला के मुंह पर वार किया इसके बाद प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर महिला को बुरी तरह लहुलुहान कर दिया। आंतरिक अंगों के बाहर निकलने पर महिला तड़प रही थी। फिर सबूत मिटाने के लिए तड़पती महिला के चेहरे को पत्थर कुचलकर हत्या कर दी और शव को दमहा नाले के पास फेंक दिया। इस घटना के बाद आसपास के गांव में लोग सहमे हुए हैं।

दरअसल, यह वारदात किशनपुर थाना क्षेत्र के दमहा नाले के पास जंगल की है। पास के गांव में रहने वाली एक महिला सोमवार शाम घर से बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। वहीं मंगलवार सुबह पुलिस ने महिला की लाश दमहा नाले के पास जंगल से बरामद की। लाश को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। कितनी बेरहमी से महिला की हत्या की गई थी। 

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।  फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पड़ोसी सर्वेश निषाद के साथ दिखी थी। इसके बाद पुलिस ने सर्वेश निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला के साथ बाजार सब्जी खरीदने गया था। जहां पर उन लोगों ने शराब खरीदी और फिर जंगल पहुंचकर महिला को शराब पिलाई, जब महिला नशे की हालत में हो गई तो उसके मुंह पर पत्थर से जोरदार वार किया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। 

इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर मांसपेशियों को बुरी तरह नोचा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। फिर सबूत मिटाने के लिए तड़पती महिला के चेहरे को पत्थर कुचलकर हत्या कर दी और शव को दमहा नाले के पास फेंक दिया। आरोपी सर्वेश ने बताया कि उसे शक था कि उसके पिता की हत्या में इसी महिला का हाथ था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। 

साथ ही पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की बात को इंकार किया है, हालांकि फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल सकेगा, कि महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं। वारदात के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला और सर्वेश के बीच अवैध संबंध थे और इस घटना के पीछे कुछ और वजहें भी हो सकती हैं.. फ़िलहाल पुलिस मामले की हर पहलु पर गहनता से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार