वाराणसी: स्वामी प्रसाद मौर्या की बढ़ेंगी मुश्किलें! कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट के अपर मुख्य न्यायाधीश ने गुरुवार को अधिवक्ता अशोक कुमार द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

याचिकाकर्ता अधिवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने जनवरी 2023 में एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल पर साक्षात्कार के दौरान तुलसीदास जी और रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस टिप्पणी के साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत कर याचिका दायर की गई थी, जिसमें केस दर्ज करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कैंट थाना प्रभारी को आदेश दिया कि समुचित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना की जाये।

संबंधित समाचार