UP: प्लास से खींचे दांत...महिला से थे अनीस के अवैध संबंध, ब्लैकमेल किया तो पति के साथ मिलकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

संभल, अमृत विचार। जिस महिला से युवक के अवैध संबंध थे उसी ने पहले तो घर बुलाया और फिर पति के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पति-पत्नी हत्या करते वक्त प्लास से युवक के दांत तक खींचे। मरने पहले युवक ने अपने पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पूरा मामला चंदौसी कोतवाली के वारिसनगर इलाके का है। 25 साल के अनीस का मोहल्ले की एक महिला से अवैध संबंध थे। मगर इन अवैध संबंधों ने दंपति की काफी बदनामी भी करा दी थी। अनीस बीते कुछ दिनों से महिला और उसके पति को ब्लैकमेल भी करने लगा था। जिसके बाद दंपति ने मिलकर अनीस को पीटने का प्लान बनाया। मगर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई।

शनिवार रात दंपति ने अनीस को अपने घर बुलाया और पिटाई कर दी। पिता के मुताबिक अनीस ने उन्हें मरने से पहले पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। देर रात उसके एक दोस्त का फोन आया था। अनीस के बारे में पूछा तो उन्होंने जाकर देखा कि अनी  घर की बैठक में लहूलुहान हालत में चादर ओढ़कर लेटा था। घायल हालत देख अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी मौत हो गई। 

रविवार को एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर जायजा लिया। उनके मुताबिक महिला और अनीस के तीन साल से अवैध संबंध थे। अनीस उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण कर रहा था। जिसके चलते दंपति ने मिलकर हत्या की। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार