पुलिस वाहन की टक्कर से महिला की मौत, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

तिलोई/अमेठी अमृत विचार। मोहनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चेतरा बुजुर्ग में एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय अंजुम बानो पत्नी मोहम्मद इसराइल की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 4 बजे अंजुम बानो रोजमर्रा की क्रिया के लिए घर के बाहर निकली थीं, तभी बहादुरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डायल 112 पुलिस वाहन (संख्या UP32 DG6913) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अंजुम बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें तिलोई स्थित 200 बेड जिला रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।अंजुम बानो के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके पीछे तीन मासूम बेटियां—खुशनामा बानो (13), सहबीन बानो (9) और शहरीन बानो (9) रोते-बिलखते रह गईं। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शांति व्यवस्था कायम है।

यह भी पढ़ेंः UP Monsoon Session: 'विजन 2047' आज संसद में होगा पेश, 24 घंटे चलेगी बहस, CM योगी करेंगी चर्चा की शुरुआत

संबंधित समाचार