उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड शासन ने बुधवार को कई आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। कुल 12 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। पीवीके प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ की जिम्मेदारी वापस ली …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड शासन ने बुधवार को कई आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। कुल 12 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। पीवीके प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

एपी अंशुमान को पुलिस महा निरीक्षक साइबर अपराध एवं एसटीएफ के साथ पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। अंशुमन से पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार की जिम्मेदारी वापस ली गई है। पूरन सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण बनाते हुए उनसे पुलिस महा निरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी वापस ली गई है। रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक दूरसंचार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई।

नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता और पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। मुख्तार मोहसीन को पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। नारायण सिंह नपलच्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है।

राजीव स्वरूप को पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्र नगर बनाया गया है। अजय सिंह को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार के पद संभालने के बाद आईपीएस अधिकारियों में यह पहला बड़ा बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि इसमें डीजीपी अशोक कुमार के करीबियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

संबंधित समाचार