जम्मू में सड़क हादसे पर योगी ने जताया दुख, मदद का निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अमरोहा से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही एक बस जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर जटवाल गांव के निकट अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक यात्री की जान चली गई, जबकि लगभग 40 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े : उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, INDIA गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद

संबंधित समाचार