UP : सपा विधायक बोले-हिंदू नाम वाले बैंड संचालकों पर कार्रवाई करना गलत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। संभल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने हिंदू नाम रखने वाले बैंड वालों पर करवाई को लेकर कहा है कि यदि मुस्लिम समाज के लोग राम,श्याम और लक्ष्मण जैसे नाम रख रहे हैं तो इस पर विरोध की वजह सकारात्मक प्रतिक्रिया होनी चाहिए थी। 

इस तरह कार्रवाई कर पुराने कारोबारियों को उनके कामकाज करने से रोका जा रहा है। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि मुरादाबाद में जिस तरह पुलिस प्रशासन ने बैंड बाजे वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है वह किसी भी तरह से वाजिब नहीं है। यह लोग सालों से अपना काम करते चले आ रहे हैं तो अब आखिर कौन सी परेशानी आकर खड़ी हो गई।

 उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 के विजन की बात करते हैं तो भारत को दुनिया में सबसे आगे ले जाने के लिए इस तरह की विवादों का खत्म किया जाना बहुत जरूरी है। सरकार को यह भी समझना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट भी साफ तौर पर कह चुका है कि नाम के आधार पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

संबंधित समाचार