'छोड़ेंगे न हम तेरा साथ...' हरदोई में पत्नी की मौत के बाद थम गई पति की सांसें, एक साथ उठे जनाजे तो रो पड़ी हर आंख
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां उम्र के आखिरी पड़ाव में कोई साथ दे या न दे, लेकिन पति-पत्नी एक-दूसरे के बगैर नहीं रह सकते। लेकिन अगर उनमें से कोई एक न रहे तो दूसरे की ज़िंदगी बेमकसद हो जाती है, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पत्नी की मौत हुई, और उसके कुछ देर बाद पति की भी मौत हो गई।
दोनों के जनाज़े एक साथ घर से निकले तो देखने वाले अपने आंसू नहीं रोक सके। बात शहर के मोहल्ला टिलिया आलू थोक का है। मोहल्ला निवासी नत्थू मंसूरी 70 साल की उम्र में अपनी 65 साल की पत्नी छोटी बिटिया के पांच बेटे और चार बेटियां है, लेकिन उन्हे अपनी ज़िंदगी जीने का हुनर बखूबी मालूम था,दोनों एक-दूसरे के साथ बड़े सुकून से रह रहे थे। कुछ दिनों पहले छोटी बिटिया बीमार पड़ गई, उन्हे एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया, पति नत्थू मंसूरी तीमारदारी में था।
शुक्रवार की दोपहर नत्थू मंसूरी घर पहुंचा ही था, कि पीछे से खबर आई कि उसकी पत्नी छोटी बिटिया की मौत हो गई, इतना सुनते ही वह उल्टे पांव निजी हास्पिटल जाने के लिए निकला, आटो पर बैठा और बैठे-बैठे उसकी भी वहीं मौत हो गई। पति-पत्नी की एक साथ मौत होने की खबर सुनते ही हर कोई हैरान हो गया, लेकिन कुदरत के फैसले को कौन टाल सकता है। शनिवार की सुबह दोनों के जनाज़े एक साथ घर से निकले तो देखने वाले अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक सके।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: पानी में डूबने से हुई भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, PM रिपोर्ट आई सामने तो सन्न रह गए लोग, दो पुलिसकर्मी निलंबित
