Rampur : पति से नाराज महिला ने कोसी नदी में लगाई छलांग...ग्रामीणों ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति से विवाद के चलते कोसी नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया और कोतवाली ले आए। पुलिस की समझाने बाद मायके पक्ष के लोग उसे रामपुर स्थित आवास ले गए।

सिविल लाइंस निवासी विवाहिता विमला का विवाह करीब तीन वर्ष पहले टांडा क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर में हुआ था। ग्रामीणों ने बताया रविवार को वह गुस्से में घर से निकली और कोसी नदी में कूद गई। आसपास के लोगों ने महिला को कूदते देखा और तुरंत महिला को बचाने का कार्य किया, जिस कारण महिला की जान बच गई। इस घटना के बाद ग्रामीण महिला को टांडा कोतवाली ले आए। जहां पुलिस ने महिला के परिजनों को फोन कर कोतवाली बुलाया। 

कुछ देर बाद गुस्साए परिजन भी थाना पहुंचे और महिला के पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, पुलिस की मध्यस्थता और समझाने के बाद परिजन उसे रामपुर अपने घर ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला अपने पति से किसी पारिवारिक विवाद को लेकर गहरी नाराजगी थी

संबंधित समाचार