Bareilly : चार बच्चों के बाप ने छह साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

फरीदपुर, अमृत विचार। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव में चार बच्चों के बाप ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने छह साल की बच्ची को अपने घर में कैद कर उसका रेप कर डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बरेली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी द्रोणपाल पाल पानीपत में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। आरोपी के चार बच्चे हैं, जिसमें बड़ी बेटी करीब 22 साल की है। मंगलवार की देर शाम करीब नौ बजे पड़ोस की छह साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोसी द्रोणपाल बच्ची को किसी बहाने से अपने घर के अंदर ले गया। जहां अंदर से दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

देर रात तक बच्ची के घर न आने से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी किसी को द्रोणपाल के घर बच्ची के होने का शक हुआ। लोगों ने द्रोणपाल का दरवाजा खट खटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। काफी देर दरवाजा पीटने के बाद जब दरवाजा ना खुला तो गांव के वालों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह दरवाजे को खोलकर जब अंदर पहुंचे तो देखा मासूम उसके घर में खून से लथ-पथ थी। 

बच्ची की हालत को देखकर ग्रामीण समझ गए उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गया। किसी ने घटना की सूचना फरीदपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काफी तलाश किया लेकिन वह मौके से फरार था पुलिस ने बच्ची को फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा है।

संबंधित समाचार