घर सजाना और वाहन खरीदना दोनो जेब पर हल्के, जीएसटी के परिवर्तन के बाद 22 से उत्पादों पर लगेंगे नए रेट

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

कानपुर, अमृत विचार। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब की संख्या घटने के बाद मध्यम परिवारों को घर सजाना व कार खरीदना जेब पर हल्का हो गया है। रेट में परिवर्तन होने के बाद कई ऐसे उत्पादों के रेट में कमी होगी जो फिलहाल मध्यम परिवारों का सपना होता है। बाजार विशेषज्ञों की माना जाए तो जीएसटी रेट में परिवर्तन होने के बाद एक मध्यम परिवार का औसत तीन से 5 हजार रुपये की बचत हो सकती है। इसके अलावा अपने सपनों के उत्पादों की खरीदारी करने पर लगभग 1 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। 

जीएसटी स्लैबों में परिवर्तन के बाद कई ऐसे सेक्टर हैं जहां पर 10 फीसदी उत्पादों में कटौती संभव है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण सीमेंट और कंस्ट्रक्शन है। इनमें मकान बनवाने में सबसे अधिक उपयोगी सीमेंट के रेट में 10 फीसदी तक कमी हुई है। मसलन बाजार में मिलने वाली ब्रांडेड कंपनी की सीमेंट जो फिलहाल 352 रुपये की एक बोरी मिलती थी वह बदले हुए रेट के बाद 32.20 पैसे कम पर मिलेगी। इसी तरह छोटी कार का सपना देखने वाले मध्यम परिवार के लोगों का भी सपना सच होने जैसा है। दो पहिया वाहनों विक्रेता देवेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल इस समय बाजार में जो दो पहिया वाहन लगभग एक लाख रुपये की कीमत के बिक रहे हैं वह जीएसटी के बदले हुए रेट के बाद 10 से 12 हजार रुपये उपभोक्ता को सस्ते पड़ेंगे। इसी तरह चार पहिया वाहनों के बारे में उन्होंने बताया कि बाजार में बिकने वाले दस लाख रुपये के चार पहिया वाहनों पर खरीदार को लगभग 1 लाख रुपये तक कम कीमत चुकानी होगी। इसका मतलब उपभोक्ता को एक लाख रुपये का फायदा हो सकेगा। इस पर उन्होंने बताया कि यह कम कीमत सिर्फ वाहन की मूल कीमत पर लागू हो सकती है। 22 सितंबर के बाद लागू होने वाले नए रेट पर उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वे लोग रेट लागू करने के नियम व शर्तों का इंतजार कर रहे हैं।

सस्ते में सजेगा घर

दीपावली पर्व पर घर में नए सुविधाजनक उत्पादों को खरीदने का प्लान बना रहे उपभोक्ताओं को भी जीएसटी के नए स्लैब से राहत मिली है। खासतौर पर इनमें डिशवॉशिंग मशीन, एसी, 32 इंच से बड़ा एलईडी लगभग दस फीसदी सस्ता हुआ है। सागर मार्केट के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि 32 इंच से बड़ी एलईडी की शुरुआत पहले लगभग 16 हजार रुपये से होती थी जो अब 14400 रुपये से होगी। इसी तरह एसी की बात की जाए तो औसत एसी 30 हजार रुपये से शुरू होता था जो अब 27 हजार से बिकना शुरू होगा। उधर बेड फर्निशिंग आईटम जैसे पर्दे, चादर, सोफा कवर, कॉटन कारसीट, टॉवल व कंबर जैसे जरूरत व सजावटी उत्पाद भी पहले के मुकाबले कम रेट में बाजार में मिलेंगे। फर्निशिंग उत्पादों के विक्रेता विनयक पोद्दार ने बताया कि 11 सौ रुपये से अधिक जो उत्पाद फिलहाल महंगे थे वह अब कम कीमत में खरीदारों को मिल सकेंगे। 


उत्पाद                          पहले        अब
दो पहिया वाहन              1 लाख        90 हजार
चार पहिया वाहन            10 लाख            9 लाख
एलईडी                        16 हजार            14,400
एसी                             30 हजार            27 हजार
इन्वर्टर बैटरी                 12 हजार            10,800
फर्निशिंग उत्पाद             1100             1030 
सीमेंट                           352               300

यह भी पढ़ें : Delhi Flood: दिल्ली हुई पानी-पानी, उफान पर यमुना, सचिवालय समेत कई प्रमुख इलाके भी बाढ़ की जद में

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति