शाहजहांपुर: बारात में बवाल, दूल्हे की अंगुली चबाई
शाहजहांपुर (कलान), अमृत विचार। शराब के नशे में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। बवाल शांत कराने पहुंचे दूल्हे की अंगुली एक शराबी चबा डाली। अंगुली लहूलुहान हो गई। मारपीट में कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर …
शाहजहांपुर (कलान), अमृत विचार। शराब के नशे में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। बवाल शांत कराने पहुंचे दूल्हे की अंगुली एक शराबी चबा डाली। अंगुली लहूलुहान हो गई। मारपीट में कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर बवाल शांत हुआ। बाद में दोनों पक्षों में समझौता कराया गया तब जाकर फेरे हुए और बहू विदा हुई।
मामला कलान थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव का है। यहां बुधवार रात को एक घर में बारात आई हुई थी। बारात दरवाजे पर थी। घराती और बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी डांस करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी गाली गलौज में बदली और नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। बवाल होता देखकर दूल्हा मामला शांत कराने पहुंच गया। तभी किसी शराबी ने दूल्हे से मारपीट शुरू कर दी। दूल्हे की अंगुली अपने दांतों से चबा ली। अंगुली से खून बहने लगा।
इसके बाद फिर मारपीट होने लगी। तभी किसी ने कलान थाने में सूचना दे दी। कलान थानाध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बवाल शांत कराया। हंगामा करने वाले लोग पुलिस देखकर भाग गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गांव के कुछ लोग आगे आए और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस दोबारा हंगामा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर लौट गई। इसके बाद भांवरे पड़ी और गुरुवार सुबह बहू विदा हुई।
