Rampur : बिलासपुर में बाइक सवार बदमाश ने सरेराह महिला के कुंडल लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। एक बाइक सवार ने एक महिला से उसके सोने के कुंडल लूट लिए गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लूट की घटना से हड़कंप मचा रहा।

गांव भटपुरा तारन गांव निवासी आमना पत्नी मुजम्मिल अपने पुत्र मुस्तफा और पुत्री के साथ किसी काम से नैनीताल हाईवे स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्लाखेड़ा के चौराहे पर आई थी। यहां उसका पुत्र मार्किट से खरीददारी करने चला गया। जबकि वह और उसकी पुत्री हाईवे किनारे खड़े रहे। तभी वहां बाइक सवार एक युवक आ गया और महिला से पता पूछने के बहाने अपने नजदीक बुला लिया। 

आरोप है कि जैसे ही महिला और उसकी पुत्री बाइक सवार को पता बताने पहुंची तो उसने महिला के कुंडल नोंच लिए। कुंडल लूटने के बाद वह मौके से खिसक लिया। पीड़ित महिला अचानक हुई इस घटना से घबरा गई तथा उसने चीख पुकार शुरू कर दी।महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों सहित राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। महिला के आरोप पर लोगों ने इधर उधर बाइक भी दौड़ना शुरू कर दी। लेकिन, लूट करने वाला व्यक्ति पकड़ में नहीं आ सका। 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को समूची घटना से अवगत करवाया और तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि लूटे गए रिंग आधा तोला से अधिक हैं और उनकी कीमत पचास हजार से भी अधिक है। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। किसी साधु को महिला द्वारा स्वयं कुंडल सौंपे जाने का मामला है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं तथा जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार