सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एफई और टैब एस 11 सीरीज लॉन्च
सैमसंग ने अपने लेटेस्ट गैलेक्सी इवेंट में दो बड़े प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए हैं। पहला- सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एफई स्मार्टफोन और दूसरा- नई सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 11 सीरीज। कंपनी का फोकस प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदारों और उन टैबलेट यूजर्स पर है, जो बेहतर प्रोडक्टिविटी और एआई फीचर्स चाहते हैं।
कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एफई की शुरुआती कीमत करीब ₹57,300 है, जिसमें 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी+ 256 जीबी वेरिएंट की कीमत करीब ₹62,570 रखी गई है। यह स्मार्टफोन आइसी ब्लू, जेट ब्लैक, नेवी और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन की सेल अमेरिका में शुरू हो चुकी है और भारत में कीमत व उपलब्धता जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 11
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-दोनों टैबलेट्स एंड्रॉइड 16 आधारित वन यूआई 8 पर चलते हैं और इन्हें भी 7 साल तक के अपडेट्स मिलेंगे। गैलेक्सी टैब एस 11 में 11-इंच एमोलेड डिस्प्ले है, जबकि टैब एस 11 अल्ट्रा में 14.6-इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में 120 एसजेड रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
इन टैबलेट्स में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट, 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। एआई फीचर्स जैसे नोट सहायता स्केच से छवि ड्राइंग एसिटेड शामिल हैं।
कैमरा सेटअप में 13 एमपी+ 8 एमपी ड्यूल रियर कैमरा है, जबकि टैब एस 11 में 13 एमपी सिंगल कैमरा दिया गया है। दोनों में 12 एमपीफ्रंट कैमरा मौजूद है।
डिजाइन के मामले में टैब एस 11 की मोटाई 5.5 एमएम और वजन 469 ग्राम है, जबकि टैब एस 11 आल्ट्रा सिर्फ 5.1 एमएम मोटा है और इसका वजन 692 ग्राम है। बैटरी क्षमता क्रमशः 8,400 एमएएच (टैब एस 11) और 11,600 एमएएच (अल्ट्रा) है। दोनों में 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
