UP : शौहर ने दिया तलाक ! कचहरी में ही बीवी ने चप्पलों से कर दी कुटाई

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। कचहरी में एक महिला और पुरुष का एक दूसरे को चप्पलों से पीटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला एक पुरुष को चप्पल से पीट रही है।

बताया जा रहा है कि खजुरिया थाने के गांव बमनपुरा की आसिया की शादी धीमरी गांव  के आशिद अली के साथ हुई थी। बाद में घरेलू झगड़े के चलते परिवार न्यायालय में वाद दायर करा दिया। शुक्रवार को महिला रिश्तेदार के साथ कोर्ट आई थी। जहां महिला का पति भी आ गया। जहां तारीख के बाद जब कोर्ट से बाहर आई,तो उसके पति ने तलाक दे दिया। 

जिसके बाद महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई करके  कपड़े भी फाड़ दिए। जबकि पुरुष भी उसको पीट रहा है। आसपास के लोगों ने इस मामले को शांत कराया। हालांकि सिविल लाइंस  इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि उनके पास इस तरह का कोई तहरीर नहीं आई है।

संबंधित समाचार