Hathras News:

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

हाथरस (उप्र)। हाथरस जिले में पिछले सप्ताह कथित तौर पर भोजन को लेकर हुए विवाद में 75 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को चंदपा थाना क्षेत्र के केवलगढ़ी गांव के एक खेत में डोरीलाल उपाध्याय (75) का शव बरामद किया गया था, जिस पर गहरे जख्मों के निशान थे। उसने बताया कि इस संबंध में उनके बेटे हरिओम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गईं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान केवलगढ़ी गांव के निवासी किशनपाल कश्यप उर्फ किस्सू के रूप में हुई। 

पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार बल्लम (भाले जैसा हथियार) भी बरामद कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी, डोरीलाल को पहले से ही जानता था और उसके खेतों की रखवाली करता था जिसके बदले में उसे खाना मिलता था। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर की रात को किशनपाल ने खाना मांगा, लेकिन इस बात को लेकर विवाद हो गया और डोरीलाल ने उसे अपशब्द कहे। सिंह ने बताया कि इससे गुस्साए किशनपाल ने बल्लम से डोरीलाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः भाजपा के सेवा पखवाड़ा में आज से प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

संबंधित समाचार