नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह की पक्की, टारगेट को किया क्वालीफाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

टोक्यो। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को गुरुवार को 84.85 मीटर भाला फेंककर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुधवार को टोक्यो नेशनल स्टेडियम में क्वालीफायर के ग्रुप ए में 84.85 मीटर भाला फेंककर पदक दौर में आसानी से अपनी जगह पक्की कर ली। 

स्वतः योग्यता सीमा 84.50 मीटर निर्धारित की गई थी। 27 वर्षीय भारतीय एथलीट ने अपने ग्रुप में शुरुआत की और अपने पहले ही थ्रो में इस सीमा को पार कर लिया। नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है। जो भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। जो उन्होंने इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में हासिल किया था। 

जर्मनी के जूलियन वेबर, जो वर्तमान में दुनिया के शीर्ष पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी हैं, अपने पहले ही थ्रो में चूक गए। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम क्वालीफायर ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 

भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इस ग्रुप में हैं। कुल मिलाकर, 37 में से 12 एथलीट फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। स्वचालित योग्यता सीमा को पार करने वालों को छोड़कर, अगले सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर को कोटा पूरा होने तक कट में जगह मिलेगी।

दो साल पहले बुडापेस्ट में हुए पिछले विश्व चैंपियनशिप में, नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर थ्रो के साथ एथलेटिक्स में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था। अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के साथ रजत पदक जीता था। कल टोक्यो में नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम का एक और मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े : ICC T20 Rankings: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, ICC T20 गेंदबाजों की रैंकिंग में इन खिलाडियों को पछाड़ा, बने नंबर वन

 

 

 

संबंधित समाचार