हवा में था विमान और तभी बज गया अलार्म, टॉयलेट में यात्री की इस हरकत पर लगा तगड़ा चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : दम्माम से बुधवार सुबह इंडिगो उड़ान से लखनऊ आ रहा विमान के शौचालय में यात्री सिगरेट पीते पकड़ा गया। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मोहम्मद नासिर नामक यात्री दम्माम से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 98) के जरिए बुधवार को लखनऊ आ रहा था। तभी रास्ते में वह विमान के अंदर शौचालय में धूम्रपान करते पकड़ा गया।

टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़े जाने पर उसे लखनऊ पहुंचकर एयरपोर्ट अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका चालान भरकर उसे छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि भरा गया चालान कोर्ट में भेज दिया जाएगा। इसके बाद कोर्ट उक्त यात्री के बारे में फैसला लेगी।

ये भी पढ़े : विकसित यूपी@2047: युवाओं के हुनर के दम पर कैसे राज्य की तकदीर बदलने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

संबंधित समाचार