UP : दो गुलदार पिंजरे में कैद होने से लोगों ने ली राहत की सांस, पर खतरा अभी टला नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

नजीबाबाद,अमृत विचार। नजीबाबाद क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो गुलदार पिंजरे में कैद हो गए हैं। कौड़ियां रेंज के गांव परमा वाला साहनपुर रेंज के गांव प्रेमपुरी में लगाए गए में पिंजरों में गुलदार कैद हो गए। इन गुलदारो के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी खतरा टला नहीं है।

सितंबर माह में गुलदारों के हमले से चार मौत के बाद वन विभाग ने ऑपरेशन गुलदार चला रखा है जिसके अंतर्गत ड्रोन कैमरे उड़ाए जा रहे हैं। गुलदार से प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाए गए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से आए विशेषज्ञ डॉक्टर आदर्श गंगवार एवं कानपुर चिड़ियाघर से आए डॉक्टर नासिर कई दिनों से नजीबाबाद के कौड़ियां वन रेंज के कैंप में कैंप किए हैं।

सहानपुर रेंजर राजेश शर्मा की अगुवाई में वन कर्मियों ने चिन्हित गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाए थे जिनमें दो गुलदार फंस गए। गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वनकर्मी दोनों गुलदारों को सुरक्षित स्थान पर ले गए।

संबंधित समाचार