शानदार परफॉर्मेंस के साथ खास बनी टाटा हैरियर ईवी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

टाटा हैरियर ईवी अपने बेहतर फीचर के साथ लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। इसके चलते टाटा हैरियर की बुकिंग तीन माह से साढ़े तीन माह तक पहुंच चुकी है। वहीं नवरात्रि और दीपावली के दौरान यह बुकिंग छह माह तक पहुंच सकती है। टाटा मोटर्स के सेल्स एग्ज्यूकेटिव समीर राय ने बताया कि टाटा हैरियर ईवी अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए लोगों के बीच खास बनी हुई है। उन्होंने बताया कि टाटा हैरियर 6.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इसके अलावा एडवांस लेवल-2 अडास, रिमोट से ऑपरेट होने वाला समन मोड, व्हीकल-टू-लोड व व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग सपोर्ट जैसे कई खास फीचर्स शामिल हैं। टाटा हैरियर एक बार चार्जिंग होने के बाद साढ़े 600 किलोमीटर तक रन करती है। टाटा हैरियर ईवी में इको, सिटी, स्पोर्ट और बूस्ट जैसे 7 से 8 ड्राइविंग मोड हैं। 

Untitled design (10)

इसके अलावा ऑटो पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा लगा हुआ है। बैटरी में अनलिमिटेड समय की गारंटी है। उन्होंने बताया कि सनरूफ वाइस के साथ खुलता ओर बंद होता है। सबसे खास बात यह है कि टाटा हैरियर की गाड़ी को अलग-अलक तरीके से ऑटो पार्क कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से टाटा हैरियर में फाइव स्टार की ग्रेडिंग है और कार में छह एयरबैग लगे हुए हैं। इसके अलावा, कोहरे में फॉगलैंप के माध्यम से गाड़ी को चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। उन्होंने बताया कि टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत 21 लाख 75 हजार रुपये है।