बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा मंदिर में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चांदी के सिक्के व पीतल का कलश हुआ था चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। लोधेश्वर महादेवा मन्दिर के निकासी द्वार पर लगे चांदी के सिक्के व पीतल का कलश चोरी करने वाला धरा गया। मंदिर के रिसीवर ने जिस पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, वही शातिर चोर निकला जिससे चोरी गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है। 

महादेवा मंदिर के रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी ने थाने पर दी तहरीर में कहा कि 15 सितंबर की रात को अज्ञात चोर द्वारा मंदिर प्रांगण की दीवार फांदकर दक्षिणी दिशा मन्दिर के निकास द्वार पर बनी दीवार में लगे चांदी के 17 सिक्के व मंदिर में रखें तांबे की कलश चोरी कर लिए गए। 

यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रिसीवर द्वारा आशंका जताते हुए कहा गया कि महादेवा के निवासी शातिर चोर पट्टे  ने इसके पूर्व चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जब तक वह जेल में रहा मंदिर के अंदर कोई चोरी नहीं हुई छूटते ही चोरी की घटना घटित हो गई। 

पुलिस ने रिसीवर की तहरीर पर केस दर्ज करने के साथ ही संदिग्ध शिवा उर्फ पट्ठे पुत्र राजाराम निवासी ग्राम महादेवा थाना रामनगर को केशरीपुर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पांच सफेद धातु के सिक्के, एक चाकू, एक लोहे की आरी व सरिया बरामद हुआ। शातिर ने ही मंदिर से सिक्के, कलश व लोटा चोरी किया था।

संबंधित समाचार