काम की बात: व्हॉट्सऐप ट्रांसलेशन फीचर
अब व्हॉट्सऐप चैट में भाषा की दीवार बाधा नहीं बनेगी। हाल ही में व्हॉट्सऐप ने एक क्रांतिकारी फीचर लॉन्च किया है, जो दुनियाभर के तीन अरब से ज्यादा यूजर्स को भाषा की बाधा से मुक्त करेगा। व्हॉट्सऐप ट्रांसलेशन फीचर के माध्यम से व्हॉट्सऐप चैट्स को सीधे ऐप के अंदर ही ट्रांसलेट किया जा सकता है, वो भी बिना किसी अन्य पार्टी टूल की मदद से। व्हॉट्सऐप के इस इन-ऐप ट्रांसलेशन फीचर के जरिए अब व्हॉट्सऐप चैट मैसेज को 19 भाषाओं में तुरंत ट्रांसलेट किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और क्या हैं इसके फायदे-
-यूजर को किसी मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करना होगा और फिर ‘ट्रांसलेट’ के ऑप्शन को चुनना होगा।
-एक बार भाषा पैक डाउनलोड हो जाने पर, भविष्य के मैसेज भी उसी भाषा में ट्रांसलेट होंगे।
-आई-फोन यूजर्स को 19 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जबकि एंड्रॉइड मोबाइल फोन यूजर्स को शुरुआत में 6 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी, अरबी) का विकल्प मिलेगा।
एंड्रॉइड में मिलेगा ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन का विकल्प
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक खास सुविधा है। एंड्रॉइड में पूरे चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन ऑन कर सकते हैं। इससे हर नया मैसेज तुरंत चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा।
प्राइवेसी
व्हॉट्सऐप का यह फीचर पूरी तरह से डिवाइस पर प्रोसेस होता है। यानी मेटा या व्हॉट्सऐप आपके ट्रांसलेटेड मैसेज को एक्सेस नहीं कर सकते। यह व्हॉट्सऐप की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नीति के अनुरूप है?
यूजर्स तक पहुंचने में लग सकता कुछ समय
इस फीचर का लाभ का सभी एंड्रॉइड और आई-फोन यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। व्हॉट्सऐप ने अभी तक सभी भाषाओं के लिए टाइमलाइन साझा नहीं की है, लेकिन ऐप को अपडेट रखना जरूरी है ताकि यह फीचर जल्दी मिले।
