Admission News: KGMU में एमफिल और पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन 15 तक
लखनऊ, अमृत विचार : किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एमफिल क्लीनिक साइकोलॉजी और पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 25 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
संस्थान के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि एमफिल व पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 अंकों की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए चार हजार और अन्य के लिए तीन हजार रुपये फीस तय की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि पीएचडी में दाखिले के लिए किसी संस्था से फेलोशिप जरूरी है। प्रवेश परीक्षा में सामान्य को 50 और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। पीएचडी में 18 विभागों में 44 सीट हैं। जबकि एमफिल साइकोलॉजी में आठ सीट हैं।
