UP News: महापौर, नगर पंचायत अध्यक्षों से वर्चुअल संवाद करेंगे योगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 17 नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों, सदस्यों के साथ 'विकसित उत्तर प्रदेश-2047' विषय पर वर्चुअल संवाद करेंगे। 

योगी ने एक्स पर लिखा "हमें 'विकसित भारत' बनाना है तो उसका रास्ता 'विकसित उत्तर प्रदेश' से होकर जाएगा और 'विकसित उत्तर प्रदेश' का मार्ग नगर निकायों की सक्रिय भागीदारी से प्रशस्त होगा। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प के साथ आज लखनऊ से वर्चुअल माध्यम द्वारा 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिकाओं एवं 545 नगर पंचायतों के सम्मानित अध्यक्षों, सदस्यों सहित कुल 13,800 जनप्रतिनिधियों के साथ 'विकसित उत्तर प्रदेश-2047' विषय पर संवाद करूंगा। नगर निकायों की भागीदारी ही समृद्ध प्रदेश की आधारशिला है।" 

गौरतलब है कि 26 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित यूपी-2047 संवाद शृंखला में प्रदेश के ग्राम प्रधानों के साथ वर्चुअल संवाद किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों की सक्रियता और जागरूकता की सराहना करते हुए कहा था कि ग्राम प्रधानों का प्रयास विकसित यूपी 2047 के लक्ष्य को पूरा करने की वास्तविक शक्ति हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम रखा था। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने योगी आदित्यनाथ के साथ अपने अनुभव शेयर किये थे। 

यह भी पढ़ेंः Asia Cup Trophy Controversy: भारतीय टीम के उनसे लेने से किया इनकार के बाद नकवी अपने साथ ले गए ट्रॉफी, BCCI उठाएगा कड़ा कदम

संबंधित समाचार